जालौन क्षेत्र के इस गांव में चार साल पहले बनी टँकी ,,घरों में अभी तक नहीं टपकी पानी की बूंद,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के जीपुरा में लगभग चार वर्ष पूर्व से बनकर खड़ी पानी की टंकी से अभी तक लोगों के घरों में पानी की एक बूंद भी नहीं टपकी है। ग्रामीण ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम जीपुरा निवासी आशुतोष पाठक ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उनके गांव में लगभग चार वर्ष पूर्व नमामि गंगे योजना के तहत पानी की टंकी बनकर तैयार हो चुकी है। घरों में कनेक्शन भी दे दिए गए हैं। लेकिन अब तक गांव वालों को इस योजना का लाभ नहीं मिला है। अब तक गांव के लोगों के घरों में पानी की एक बूूंद भी नहीं टपकी है। उन्होंने बताया कि जब इस संबंध में उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि बोरिंग फेल हो गई है। जिसके चलते जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने बोरिंग कराकर गांव में पेयजलापूर्ति शुरू कराने की मांग डीएम से की है।