(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)
Jalaun news today ।जालौन नगर में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से प्रेरित होकर संपूर्ण नगर आज राममय वातावरण में मग्न हो गया। नगर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर यज्ञ व अखंड रामायण के पाठ आयोजित किये गये। समस्त मंदिरों में आकर्षक सजावट व भक्तिपूर्ण आयोजन संपन्न हुए। ग्रामीण क्षेत्र भी रामभक्ति से ओतप्रोत नजर आया।

अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि स्थल पर लगभग 500 वर्षों के बाद भव्य राममंदिर का निर्माण हुआ है। राममंदिर के निर्माण के बाद रामलला के विग्रह की सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसको लेकर पूरा नगर व ग्रामीण क्षेत्र राममय नजर आया। लोगों ने घरों और मंदिरों में सुंदरकांड, अखंड रामायण और रामचरित मानस के पाठ के साथ ही हनुमान चालीसा पाठ कराए। इस दौरान नगर के बंबई वाला मंदिर, बिरिया खेरा हनुमान मंदिर, श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर, सरस्वती माता मंदिर, 21 फुटा हनुमान मंदिर, नाना महाराज मंदिर को सजाया गया और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण व नाना महाराज मंदिर में एलईडी स्क्रीन पर अयोध्या में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

पुजारी कमलेश व हृदेश नारायण मिश्रा द्वारा रामनाम संकीर्तन का आयोजन कराया गया। ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम सिहारी व उरगांव में संघ के नगर प्रचारक कार्तिक, विहिप नगर अध्यक्ष अनुराग तिवारी, बजरंग दल संयोजक मनावेंद्र परिहार के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। कुठौंदा बुजुर्ग के रामजानकी मंदिर में अखंड रामायण का पाठ हुआ। इस दौरान नगर में जगह जगह लोगों ने स्टॉल लगाकर भक्तों को चाय व नाश्ता कराया। झंडा चौराहा पर डीजे लगाकर राम भक्ति गीतों पर लोग झूमते हुए नजर आए।

कार्यक्रमों में मृत्युंजय श्रीवास्तव, उषा गुप्ता, निशा माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, अरविंद श्रीवास्तव, विनय माहेश्वरी, बलवंत राय देशपांडे, प्रेम गुप्ता, ईलू मेंबर, पंकज गर्ग, गिरीश नंदन, ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, ओमकार निरंजन, पालिकाध्यक्ष नेहा मित्तल, पुनीत मित्तल, धीरज बाथम, पवन अग्रवाल, अनिल माहेश्वरी, अनीता, कंचन, करुणा, पीयूष गुप्ता, दीपचंद गुप्ता सुरेश भगतजी आदि ने सहयोग किया।
Contact for advertisement : 9415795867


Visit : www.tuliphitech.com




