(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2024/01/img_20230508_2324595146934666742898117-1024x158.jpg)
Jalaun news today । भारतीय जनता पार्टी ने नगर तथा ग्रामीण मंडल के अध्यक्षों की घोषणा की जिसमें नगर क्षेत्र से पुनः अभय प्रताप सिंह राजावत पर अपना विश्वास जताया और ग्रामीण मंडल से अध्यक्ष पद पर उपेंद्र सिंह गुर्जर को जिम्मेदारी सौंपी गई।
भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने ग्रामीण व नगर क्षेत्र के अध्यक्षों की घोषणा की हैं। जिसमें जालौन नगर क्षेत्र से अभय प्रताप सिंह राजावत को पुनः नगर अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। उन पर विश्वास जताते हुए जिलाध्यक्ष ने उन्हें दूसरी बार नगर की कमान सौंपी है।
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2024/01/img-20240117-wa00226522935839750559955-300x131.jpg)
उधर, ग्रामीण मंडल से अध्यक्ष रहे मनोज बादल को हटाकर जिलाध्यक्ष ने उपेंद्र सिंह गुर्जर पर विश्वास जताया है और उन्हें ग्रामीण मंडल का अध्यक्ष बनाया है। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के अध्यक्षों की घोषणा के बाद उनके समर्थकों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई है। इस मौके पर जितेंद्र प्रताप सिंह, रामजी नगाइच, राजीव सिंह, प्रशांत पांडेय खर्रा, मन्नू सिंह कुशवाहा, सुमित कुमार, बाला प्रसाद, बृजकिशोर वर्मा, धर्मवीर पटेल, दीपक शुक्ला, राजीव दुबे, लकी त्रिपाठी, भूपेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2024/01/img_20231203_183643441633644937960136-1024x955.jpg)