जालौन न्यूज़ : तहसील आने जाने वालों को पीने के पानी में हो रही दिक्कत,,, यह है बड़ी बजह

Jalaun News: People coming to tehsil are facing problem in drinking water, this is the big reason.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । तहसील में आने वाले लोगों को लिये पेयजल के लिए टंकी बनी हुई है। इसके साथ ही गेट के बगल में पेशाब घर बना हुआ। तहसील परिसर में बनी दोनों जन सुविधाओं के गंदगी पसरी हुई है। गंदगी के चलते लोगों को इनका प्रयोग करने में दिक्कत हो रही है।
तहसील परिसर में तहसीलदार कार्यालय के साथ एसडीएम कार्यालय, सुलह अधिकारी कार्यालय, राज्य कर्मचारी कल्याण निगम का काउंटर संचालित हो रहा है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

यहां आने वाले लोगों की सुविधा के लिए मुख्य दरवाजे की दाहिनी ओर पेयजल के लिए पानी की टंकी बनी हुई है और बायीं ओर पेशाबघर बना हुआ है। पानी की टंकी के आसपास व पेशाबघर में फैली गंदगी के कारण बदबू आती है और लोगों को इसका प्रयोग करने में दिक्कत हो रही है। तहसील परिसर में जन सुविधाओं के पास पसरी गंदगी से जनता परेशान हैं। समाजसेवी अमित सैनी, मनोज रिछारिया, राधेमोहन, रहीस नाना, सुनील त्रिपाठी ने मांग की है कि पेयजल की टंकी व पेशाब घर में प्रतिदिन सफाई कराई जाए जिससे जनता इनका प्रयोग कर सके और स्वच्छता अभियान सार्थक हो सके।

Leave a Comment