रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में फरार चल रहे वारंटी को चौकी प्रभारी ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी इकबाल राईन विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय द्वारा वांछित चल रहा था। चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी को सूचना मिली कि वारंटी अपने मोहल्ले में है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वारंटी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।
महिला से गालीगलौज करने वाले पर हुई कार्यवाही
जालौन। रंजिश के चलते महिला के साथ गाली, गलौज व मारपीट किए जाने की सूचना पीड़िता ने कोतवाली में दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी राममूर्ति देवी ने पुलिस को बताया कि उनके गांव का ही गनेश साहू उसके परिवार से रंजिश मानता है। रंजिश के चलते अक्सर विवाद करता रहता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह घर के बाहर खड़े होकर गाली, गलौज कर रहा था। जब उसने रोका तो पिटाई कर दी और धमकी दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
पत्नी से मारपीट करने वाले पर हुई कार्यवाही
जालौन। पति द्वारा पत्नी के साथ पिटाई किए जाने की सूचना गांव के लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरकौती निवासी संजू शराब के नशे में मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी के साथ गाली, गलौज कर रहा था। जब पत्नी ने गाली देने से मना किया तो उसने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। पत्नी के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।
महिला ने लगाया पड़ोसी पर धमकाने का आरोप
जालौन। नाली व दरवाजे के विवाद को लेकर पड़ोसी महिला को धमकाता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी सरोज देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी समरजीत के साथ उनकी पत्नी राजेश कुमारी व बेटे अनुज उनके साथ नाली व दरवाजे को लेकर आए दिन झगड़ा करते हैं। नाली व दरवाजे को लेकर मंगलवार की सुबह गाली, गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो मारपीट पर आमादा हो गए और जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।





