
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला तोपखाना में धन सिंह पैलेस के पीछे खाली जगह पर जुआ खेल रहे तीन युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ताश की गड्डी और 8,200 रूपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाल हरिशंकर चंद को सूचना मिली कि मोहल्ला तोपखाना में धन सिंह पैलेन के पीछे सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग हार जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने एसआई राजेश वशिष्ठ व शिवम सेंगर को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजा। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से पहलवानबाड़ा निवासी मोनू वर्मा, प्रिंस वर्मा व सुमित वर्मा को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8,200 रुपये नकद व ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सट्टे पर नम्बर लगाने वाला अरेस्ट
जालौन। नगर में सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी पुलिस ने गल्ला मंडी गेट नंबर दो पर दबिश देकर सट्टे के नंबर लगा रहे युवक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से 16,430 रुपये नकद समेत सट्टे की पर्ची बरामद की है।
चौकी पर तैनात एसआई शिवम सेंगर को सूचना मिली कि गल्ला मंडी गेट पर एक युवक 50 रुपये लगाने पर 200 रुपये मिलने का लालच देकर लोगों के सट्टे के नंबर लिख रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सट्टे के नंबर लिख रहे मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी दामोदर को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टे के नंबर लिखी हुई पर्चियां, डायरी, पेन समेत 16,430 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।




