जालौन पुलिस ने पकड़ा वाँछित,, यह था आरोप

Jalaun police caught the wanted person, this was the allegation

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । लगभग 22 साल पुराने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय द्वारा वांछित चल रहे दो लोगों को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दहगुवां निवासी मुन्ना व भूरे वर्ष 2002 में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय द्वारा वंछित चल रहे थे। मंगलवार की सुबह कोतवाली में तैनात एसआई ओंकार सिंह को जानकारी मिली कि दोनों वांछित गांव में ही हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वांछितों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया।

दो पक्षों के बीच चले लात घूँसे,,

जालौन। होटल पर खाना खाने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसमें दो लोगों ने मिलकर बिजली लाइनमैन के साथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित लाइनमैन की तहजरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
33/11 बिजली सब स्टेशन पर तैनात लाइनमैन सोनू राठौर निवासी हिंगुटा थाना गोहन ने पुलिस को बताया कि वह रात में कोंच चौराहे के पास स्थित एक होटल पर खाना खाने के लिए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वहीं पर सुढ़ार प्रधान व दीपू भी खाना खा रहे थे। खाना खाने के दौरान ही वह दोनों उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो उन्होंने लाठी, डंडों से मारपीट कर दी। जिसमें उसे चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान जब वहां मौजूद लोगो्रं ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस बाबत कोतवाल विमलेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

Leave a Comment