रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाते हुए झंडा चौराहा पिकेट और एंटी रोमियो टीम की चेकिंग की। क्लस्टर मोबाइल प्रभारी सुरेश वर्मा नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो टीम की सक्रियता भी परखी। पुलिस ने टीम को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और महिलाओं-बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
थाना जालौन पुलिस के अनुसार, नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए पिकेट एवं एंटी रोमियो टीम की नियमित निगरानी की जा रही है।





