जालौन के कुठोन्द पुलिस को मिली कामयाबी,, एक अरेस्ट,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थाना कुठौंद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, थाना कुठौंद क्षेत्र के ग्राम कंझरी निवासी दीपू रैदास पुत्र सीताराम रैदास के खिलाफ न्यायालय में विचाराधीन मुकदमा संख्या 893/2016, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित था। अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके चलते माननीय न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था।
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजकुमार पांडेय (चौकी प्रभारी कंझरी) एवं कांस्टेबल विजय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।