जालौन के समाजसेवी ने लिखा ऊर्जा मंत्री को पत्र,की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के समाजसेवी मुहम्मद अशफाक राईन ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से मांग की है कि मोहर्रम के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर पूरे नगर की बिजली कई घंटों तक बंद करने की प्रथा समाप्त की जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्युत लाइनों का आधुनिकीकरण एवं सुरक्षा कार्य पूरे हो चुके हैं, ऐसे में केवल जुलूस मार्ग तक ही विद्युत कटौती सीमित रखी जानी चाहिए।

राईन ने कहा कि भीषण गर्मी में घंटों बिजली गुल रहने से व्यापारी, विद्यार्थी, मरीज, बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ताजिया एवं अन्य जुलूसों को निर्धारित समय पर संपन्न कराया जाए तथा नगर के बाकी क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति जारी रखी जाए।

उन्होंने कहा कि “सुरक्षा भी जरूरी है और जनता की सुविधा भी। दोनों के बीच संतुलन बनाकर ही जनहित में निर्णय लिया जाना चाहिए