`
(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जन अधिकार पार्टी के मुखिया बाबू सिंह कुशवाहा 18 जनवरी को जनपद जालौन में संपूर्ण भागीदारी यात्रा लेकर आएंगे। यात्रा का जगह जगह स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी जिला महासचिव मोहन सिंह कुशवाहा ने दी है।
जन अधिकार पार्टी के जिला महासचिव मोहन सिंह कुशवाहा ने बताया कि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी का संदेश लेकर पूरे प्रदेश में संपूर्ण भागीदारी यात्रा निकाल रहे है। जनपद में यह यात्रा 18 जनवरी औरैया से शेरगढ़ घाट से जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। जहां यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। यह यात्रा कुठौंद, ईंटों, गोहन, माधौगढ़, औरेखी, जालौन, कुकरगांव, उरई, आटा, जोल्हुपुर, कदौरा होते हुए हमीरपुर जिले को प्रस्थान करेगी। मंडल अध्यक्ष मूलशरण कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष यात्रा के दौरान जनपद के लोगों को संबोधित भी करेंगे।





