(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भदवां व जीपुरा में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी ली गई।
विकासखंड की ग्राम पंचायत भदवां व जीपुरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। शीघ्र ही हम विकसित राष्ट्र होंगे। पूर्व में जहां योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को नहीं मिल पाता था। अब सभी पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। मोदी की गारंटी वाली एलईडी वैन के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम संयोजक बीएस कनौजिया ने अतिथियों व ग्रामीणों को शपथ दिलाई कि सभी मिलकर 2042 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। इस दौरान किसान सम्मान, निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मुफ्त इलाज, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना आदि के संबंध में जानकारी दी गई और पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर प्रधान जगत नारायण, प्रदीप गुर्जर, अजीत सिंह, संजय सिंह तोमर, अनूप सेंगर, संदीप विश्वकर्मा, अखिलेश रजक, नरेंद्र पाल सिंह, सुमन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।





