रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे “समरसता संकल्प अभियान” के तहत जालौन ग्रामीण मंडल के ग्राम सिकरी राजा में मंगलवार को “कलश वंदन यात्रा” का आयोजन किया गया। अतिथियों ने अभियान का उद्देश्य समाज में समरसता, एकता और सनातन संस्कृति के मूल्यों को सुदृढ़ करना बताया गया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विनोद अहिरवार भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है और संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को एकता और भाईचारे का मार्ग दिखाते हैं। इस दौरान गांव के विभिन्न मार्गों से होकर कलश वंदन यात्रा निकाली गई। जिसका जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला मंत्री बाबूराम पाल, जिला मंत्री अनीता कठेरिया, मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र गुर्जर, प्रधान प्रतिनिधि आशु तिवारी, यश पटेल, मंडल उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, मंडल महामंत्री प्रशांत द्विवेदी ग्राम प्रधान आलोक वर्मा आदि रहे।










