कमालुद्दीन बने भारतीय एकता सद्भावना मिशन का जिलाध्यक्ष

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । भारतीय एकता सद्भावना मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नोमान मसूद ने संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। जिसमें कमालुद्दीन को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर समर्थकों ने खुशी व्यक्त की है।
भारतीय एकता सद्भावना मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नोमान मसूद ने संगठन विस्तार की घोषण करते हुए नगर निवासी कमालुद्दीन को संगठन का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नगर में आने पर उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। कमालुद्दीन ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह निर्वहन करेंगे और संगठन की नीतियों के लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर चेतन यादव, रमीश खान, महबूब अली, मुजफ्फर हाशमी, सीपी वर्मा, प्रभु दयाल, संतोष कुमार, फैजान कुरैशी, बृजेश गुप्ता, अंशुल यादव, इरफान शेख, नफीस खान आदि मौजूद रहे।