जालौन में दूसरा बिजलीघर बनवाने की मांग को लेकर लिखा ऊर्जा मंत्री को पत्र

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए लौना में बनाए जा रहे बिजलीघर को शुरू कराने के लिए नगर के लोगों ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा है।
नगर में बिजली उपभोक्ताओं को गर्मी के मौसम में परेशानियों को सामना करना पड़ता हैं। इसमें कभी फाल्ट करी समस्या, कभी ट्रिपिंग तो कभी लो वोल्टेज की समस्या आती रहती है। जिसके चलते गर्मी के मौसम में बिजली उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है। कभी कभी दिक्कत इतनी हो जाती है कि घंटों लोगों को गर्मी में बिना बिजली के ही रहना पड़ता है। नगर में उपभोक्ताओं के बढ़ते हुए भार को देखते हुए ग्राम लौना के पास एक नया बिजलीघर बनाया जा रहा है। जिसका कार्य अंतिम चरण में है। बिजलीघर बनने के बाद नगर के लोगों को उम्मीद है कि बिजली का भार बंटने से लोगों को गर्मी के मौसम में बिजली के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसको लेकर नगर के मुरलीमनोहर निवासी अशफाक राईन ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि लौना में बन रहे बिजलीघर का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए और नगर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं का भार बांटा जाए ताकि लोगों को गर्मी के मौसम में परेशान न होना पड़े। साथ ही उन्होंने मांग की है कि वर्तमान बिजलीघर में लगे पुराने उपकरणों के स्थान पर नए उपकरण लगाए जाएं।