Jalaun news today । सावन महीने के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भोर में ही जलाभिषेक का क्रम जारी है। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। जयकारों के साथ मन्दिरों में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा।
नगर के प्राचीन नर्मदेश्वर शिव मंदिर, कोतवाली स्तिथ रक्षिकेश्वर शिव मंदिर, सीएचसी शिव मंदिर समेत नगर व ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख मंदिर सावन के दूसरे सोमवार को शिव आराधना और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे। औरैया रोड के प्राचीन नर्मदेश्वर शिवालय में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। यहां दोपहर तक जलाभिषेक का क्रम लगातार जारी था। महिला-पुरुषों को कतार में लगकर बारी का इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा नगर के अन्य मंदिरों की भी यही स्थिति थी। ग्रामीण क्षेत्र के रूरा मल्लू, उदोतपुरा, कैंथ, खनुआं, उरगांव, माहिया, प्रतापपुरा, लौना, छानी आदि गांव में स्तिथ शिव मंदिरों में जयकारे के बीच शिव भक्त मंदिर पर पहुंचते और भगवान शिव को जलाभिषेक करते नजर आए। पूजा-अर्चना के बीच माहौल पूरी तरह भक्तिमय दिखाई दिया। मंदिर के अंदर व बाहर आस्था का सैलाब उमड़ता नजर आया। सभी श्रद्धालु शिव भक्ति में लीन रहे। दिन भर भोलेनाथ के जयकारों के साथ जलाभिषेक का क्रम जारी था। रूरा मल्लू में सचिन महाराज की देखरेख में रूद्रभिषेक संपन्न हुआ। जिसमें बॉबी, सोनू गुर्जर, हैप्पी गुर्जर, राहुल राजावत, सौरभ, कार्तिक, जीतू, सुमन, निशा, विनीता, अनीता, माधुरी, रेनू आदि शिव भक्तों ने विल्वपत्र, आक, धतूरा, दूध, दही, घी आदि से महादेव का अभिषेक किया गया और हर हर महादेव के जयकारे लगाए।
