Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Loksabha election : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया भाजपा पर प्रहार,,, कही ये बात

Loksabha election : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया भाजपा पर प्रहार,,, कही ये बात

Like & subscribe & share & comment

Loksabha elections 2024। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ( akhilesh yadav ) ने आज सोनभद्र और मिर्जापुर में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित कर समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील की।
श्री यादव ने सोनभद्र के दुद्धी विधानसभा उप-चुनाव में प्रत्याशी विजय सिंह गोंड, राबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी छोटे लाल खरवार और मिर्जापुर में इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमेश चन्द बिंद के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया।


श्री यादव ने कहा कि इस बार राबर्ट्सगंज और मिर्जापुर के लोग इतिहास बनाने जा रहे है। पहले चरण के चुनाव से पश्चिम से जो हवा चली है, पूरब में सातवें चरण में उसकी रफ्तार बहुत तेज है। भाजपा पश्चिम से लेकर पूरब तक हर जगह हार रही है। चार जून को देश में परिवर्तन का परिणाम आने वाला है। किसानों, नौजवानों, गरीबों, व्यापारियों हर वर्ग का संकट खत्म होगा। यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। आने वाली पीढ़ी का चुनाव है। यह संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहती है। यह संविधान सभी को न्याय, अधिकार और सम्मान दिलाता है। यह संविधान हम सबके लिए संजीवनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की हर बात झूठी निकली इनका हर वादा झूठा निकला। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई महंगाई के कारण फसलों की लागत बढ़ी हर चीज, कीटनाशक दवाई, डीजल, जरूरत का सामान महंगा कर दिया लेकिन सरकार ने किसानों की मदद नहीं की। भाजपा सरकार किसानों की जमीन छीनने और फसल लूटने के लिए तीन काले कानून लायी थी। किसानों ने आंदोलन किया। हजारों किसान शहीद हुए। भाजपा ने किसानों को अपमानित किया। लेकिन किसान पीछे नहीं हटा। भाजपा सरकार को पीछे हटना पड़ा। तीनों काले कानून वापस हो गये लेकिन सावधान रहना है। भाजपा सरकार को हटाना है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण अमीर और अमीर होते चले गये है जबकि गरीब और गरीब हो गया किसान कर्ज से परेशान है भाजपा सरकार ने किसानों की फसलों की कीमत नहीं दी। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया इसने उद्योगपतियों का 25 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों के सभी कर्ज माफ करेगी। भाजपा सरकार ने किसानों की तरह नौजवानों को भी धोखा दिया। नौकरियां नहीं दी। भर्ती परीक्षाओं के जो पेपर हुए सब लीक हो गये। भाजपा नौकरी रोजगार नहीं देना चाहती है। इसने जानबूझकर पेपर लीक कराये। नौजवानों के भविष्य के साथ छल किया। एक तिहाई जीवन बर्बाद किया है। इस बार नौजवान भाजपा को उखाड़ फेंकेगा। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को निवेश के नाम पर झूठा सपना दिखाया लाखों करोड़ रूपये का निवेश लाने का दावा किया गया लेकिन जमीन पर कोई निवेश नहीं दिखा, कहीं भी फैक्ट्रियां और कम्पनी नहीं लगी। भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर सेना की नौकरी आधी-अधूरी कर दी। इससे नौजवानों को नुकसान हुआ। इंडिया गठबंधन की सरकार अग्निवीर योजना समाप्त कर देगी। भाजपा सरकार ने नौजवानों को नौकरी, रोजगार छीनने का रिकार्ड बनाया है। वही इंडिया गठबंधन की सरकार नौजवानों को नौकरी और रोजगार देने का रिकार्ड बनायेगी।


श्री यादव ने कहा कि भाजपा देश की जनता की जान और संविधान के पीछे पड़ी है। वैक्सीन कम्पनी से चंदा लेकर पूरे देश को वैक्सीन लगवा दी। लोगों की जान खतरे में डाल दी। वैक्सीन को लेकर जो रिपोर्ट आयी है बेहद गंभीर है। अब वैक्सीन कम्पनी बाजार से वैक्सीन वापस ले रही है। बताइये जो वैक्सीन सबके शरीर में लग गयी उसका क्या होगा? भाजपा सरकार इलेक्टोरल बांड के नाम पर वसूली की। महंगाई बढ़ाई। भारी भ्रष्टाचार किया। दूसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े उद्योगपतियों और कम्पनियों से चंदे के नाम पर उगाही की। सरकारी एजेंसियों से डराकर वसूली की। इलेक्टोरल बॉन्ड से भाजपा के भ्रष्टाचार की पोल खुल गयी है। इलेक्टोरल बांड के खुलासे से इनका बैंड बज गया है। भाजपा के पास इलेक्टोरल बांड वसूली का कोई जवाब नहीं।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को घटिया राशन दे रही थी। इंडिया गठबंधन की सरकार राशन दुगना देगी। पौष्टिक पैकेट का आटा के साथ मोबाइल डाटा फ्री देगी। मोबाइल चलाने के लिए डाटा जरूरी है। समाजवादी सरकार ने छात्रों को लैपटॉप दिया था। भाजपा सरकार ने लैपटॉप नहीं दिया। इन्होंने किसानों की खाद बोरी से चोरी कर ली। खाद 5-5 किलो कम कर दी। ये मुनाफा कमा रहे हैं। किसानों को नैनो यूरिया खरीदवा दिया। अब सुनने में आ रहा है कि कई उद्योगपतियों की तरह नैनो यूरिया वाला भी भाग गया। भाजपा की दस साल की सरकार में महंगाई बहुत बढ़ गई। मोटर साइकिल महंगी हो गयी। डीजल, पेट्रोल महंगा हो गया। दवाइयां महंगी हो गयी। महंगाई आसमान पर पहुंच गई। गरीबों के सामने जीवन यापन का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में गरीब परिवार की महिलाओं को 500 रुपये समाजवादी पेंशन हर महीने दिया जाता था। बेटियों को कन्या विद्याधन दिया जाता था। भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। हम लोग अपनी गरीब परिवार की महिलाओं को हर साल उनके खाते में एक लाख रुपये भेजेंगे और बेटियों की केजी से लेकर पीजी तक शिक्षा मुफ्त रहेगी। भाजपा सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था महंगी करने के साथ ही चौपट कर दिया है। अस्पतालों में दवा इलाज नहीं मिल रहा है। गरीबों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। इंडिया गठबंधन की सरकार अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज की तरह विकसित करेगी जिससे गरीबों का इलाज मुफ्त हो। भाजपा सरकार ने तमाम सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में बेच दिया। जिसके कारण नौकरियां और आरक्षण खत्म हो गया है। भाजपा लोकतंत्र को भी खत्म करना चाहती है। विरोधी दल के नेताओं पर झूठे और फर्जी आरोप लगाकर साजिश और षडयंत्र के तहत जेल भेज दिया। झारखण्ड में आदिवासी मुख्यमंत्री रहे हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को साजिशन जेल भेजा गया। लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी को सावधान रहना होगा। समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताकर भाजपा को दिल्ली की सत्ता से हटाना है।
राबर्ट्सगंज की सभा को प्रत्याशी छोटे लाल खरवार, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, रमेश चन्द्र दुबे, सुनील गोंड, लाल बिहारी यादव, आशुतोष सिन्हा, सुरेश कोल, अतुल प्रधान, राम करन निर्मल, व्यासजी गोंड, पूनम सोनकर, अनीस मंसूरी, विपिन मिश्रा, फारूख अली, आनन्द खरवार, अनिल पाल, प्रभु नारायण समेत अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया।

Leave a Comment