जालौन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

Jalaun news today । भगवान परशुराम छठवां विष्णु का अवतार है। इन्हें जातिवाद में ना बांटकर मानवता के साथ सनातनी धर्म के लोग भगवान परशुराम की पूजा आराधना करें। यह बात भगवान परशुराम के जन्म उत्सव के दौरान लालजीदास महंत के मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पियूष विवेक महंत ने कही।
भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मुरलीमनोहर में स्थित लालजीदास महंत मंदिर में बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में बनी भगवान परशुराम की प्रतिमा की उपस्थितजनों ने पूजन हवन कर आराधना की। इस मौके पर सामूहिक सुन्दरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद पियूष विवेक महंत की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री त्रिलोकीनाथ गुप्ता ने कहा जिस प्रकार भगवान राम और भगवान कृष्ण आदि के अवतार हुए उसी प्रकार भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं। इसलिए सभी सनातनी लोग भगवान को जाति में न बांटे और मानवता के आधार पर भगवान परशुराम की सभी लोग पूजा अर्चना करें। सभी सनातनी धर्म के लोग भगवान परशुराम का जन्म उत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाएं। भगवान परशुराम किसी एक जाति के भगवान नहीं है। मानवता एवं समाजवाद के साथ इनकी आराधना व पूजा अर्चना करें। इस मौके पर डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, सत्यनारायण मिश्रा, डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा, आदित्य भूषण तिवारी, जेडी शुक्ला, पम्मू महाराज, वाचस्पति मिश्रा, भगवती प्रसाद मिश्रा, विहिप नगर अध्यक्ष अनुराग तिवारी, बजरंग दल नगर संयोजक मानवेंद्र सिंह, सुशील बाजपेई, इंद्रजीत सिंह गुर्जर, हर्ष तिवारी, संतोष सोनी, महेश द्विवेदी, अन्नू शर्मा, महेश अवस्थी, सुनील द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment