रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में शादी का वादा करके फिर शादी से इंकार करने के मामले में पुलिस व परिजनों की मौजूदगी में युवक व युवती को समझाने के बाद दोनों शादी करने को राजी हो गए। पुलिस की मौजूदगी में कोतवाली स्थित रक्षिकेश्वर मंदिर में प्रेमी युगल की शादी कराई गई।
रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम टीहर निवासी विनोद कुमार के बड़े बेटे की सुसराल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हीरापुर में है। भाई की ससुराल में उनके छोटे बेटे उपेंद्र कुमार का भी आना जाना था। इसी दौरान उपेंद्र की बात मोहल्ले में ही रहने वाली उपासना से होने लगी। बातचीत के बाद दोनों में प्रेम हो गया। करीब तीन सालों तक दोनों के बीच प्रेम संबंध चले। इस दौरान उपेंद्र ने उपसना से शादी का भी वादा किया। लेकिन हाल ही में वह शादी से इंकार करने लगा। जब उपासना के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली में तैनात एसएसआई संजय कुमार यति, एसआई रामकिशोर समेत महिला कांस्टेबल सरिता, प्रियंका आदि ने दोनों पिता व परिजनों की मौजूदगी में उन्हें समझाया। समझाने के बाद दोनों शादी के लिए राजी हो गए। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ही कोतवाली परिसर स्थित रक्षिकेश्वर मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। इस मौके पर श्यामसुंदर चंसौलिया, बंटी, राजेश कुमार, शिवपाल, बीटू आदि मौजूद रहे।





