जालौन क्षेत्र में पशुओं में बढ़ रहा लम्पि रोग,किसानों को हो रही चिंता,की ये मांग

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बरसात के मौसम में पशुओं में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) का प्रकोप बढ़ने से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। विकासखंड के अकोढ़ी दुबे, पहाड़पुरा, माड़री, गायर समेत कई गांवों में पिछले कुछ दिनों से पशुओं के बीमार होने की जानकारी सामने आ रही है। बीमार पशुओं में जांच के दौरान लंपी स्किन डिजीज के लक्षण पाए जाने के बाद पशुपालकों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर टीके लगाने की गति बढ़ाने की मांग की है।
पशुपालक अनिल मिश्रा, राजेंद्र निरंजन, धीरेन्द्र पाल, पप्पू चौधरी, लखन वर्मा, रामकुमार बाथम आदि ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि कुछ दिनों से उनके पशु चारा नहीं खा रहे थे। शुरुआत में उन्होंने अपने स्तर से बीमार पशुओं का उपचार कराया, लेकिन पर्याप्त सुधार नहीं हुआ। इसके बाद पशुओं में लंपी स्किन डिजीज के लक्षण दिखाई देने पर पशुपालन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। जांच के बाद बीमारी की पुष्टि होने से पशुपालकों में चिंता और बढ़ गई है। संक्रामक बीमारी होने के कारण उन्हें अन्य पशुओं के भी इसकी चपेट में आने का डर सता रहा है। पशुपालन विभाग की ओर से चिकित्सा और टीकाकरण का काम कराया जा रहा है, लेकिन इसकी गति धीमी होने के कारण सभी प्रभावित गांवों तक समय से उपचार और टीकाकरण की सुविधा नहीं पहुंच पा रही है। पशुपालकों ने गांव-गांव में बीमार पशुओं की जांच और उपचार की व्यवस्था तेज कराने की मांग डीएम से की है।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105