
UP News Today : यूपी की ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी एक बड़ी खबर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1988 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह यूपी के नए मुख्य सचिव होंगे। मनोज कुमार सिंह को यूपी का मुख्य सचिव बनाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्तमान मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का आज कार्यकाल समाप्त हो रहा है और उनको चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिला । रिपोर्ट के अनुसार दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल खत्म होने पर सीएम ने लिया निर्णय। मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और IIDC दोनों होंगे। मनोज सिंह के मुख्य सचिव बनने का आदेश जारी हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज दोपहर बाद मुख्य सचिव पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे मनोज सिंह। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका कार्यकाल जुलाई 2025 खत्म होगा वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।
