रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। हरदोई जालौन मार्ग पर लौना के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें तीन युवक घायल हुए। वहीं बंगरा मार्ग पर सड़क हादसे में एक महिला घायल हुई।
बुधवार को शाम कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घुआताल निवासी विश्वास द्विवेदी (22), मोहल्ला बापूसाहब निवासी पृथ्वीराज (24) व माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्रााम चाकी निवासी अयान (21) बाइक से हरदोई गूजर मार्ग होकर जालौन की ओर आ रहे थे। जब वह इस रोड पर ग्राम लौना के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने बेकाबू होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने तीनों घायल युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डॉ. योगेश आर्या ने घायलों का उपचार किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
उधर, कोतवाली माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी महेश कुमार अपनी पत्नी रामजानकी के साथ गुरूवार की सुबह जालौन आ रहे थे। जब वह बाइक से बंगरा मार्ग पर कमसेरा के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी रामजानकी बाइक से गिरकर घायल हो गई। ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण 45 वर्षीय राम जानकी सड़क पर गिर कर घायल हो गयी। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया।
पेवर मशीन से लड़ी डीसीएम,मामला दर्ज
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर मरम्मत कार्य कर लौट रही पेवर मशीन में पीछे से आ रहे डीसीएम चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पेवर मशीन क्षतिग्रस्त हो गई है। कंपनी के कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डीसीएम व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के आरसीसी डेवलपर्स का प्लांट लगा है। इस प्लांट की पेवर मशीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर मरम्मत का कार्य कर रही थी। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद मशीन वापस लौट रही थी। तभी किमी संख्या 209 सरावन के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर के चालक ने पेवर मशीन में पीछे से टक्कर मार दी। डीसीएम की टक्कर से पेवर मशीन में करीब 15 से 18 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कंपनी के कर्मचारी आशीष कुमार ने हादसे की तहरीर कोतवाली में दी है। कंपनी कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डीसीएम व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।




