(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन नगर में बंद मुर्गा, मछली, व बकरा के मीट की दुकानों को खुलवाए जाने की मांग दुकानदारों ने एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को मांग पत्र भेजकर की है।
नगर में मुर्गा, मछली व बकरे के मीट के दुकानदार अबरार, बिलाल, नाजिर, मुस्तकीम, आरिफ, शकील, सलमान, अमित, मुकेश, जमुनादास, वीरू, लला, जाकिर आदि ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र देकर बताया कि नगर में बीती 12 दिसंबर से सभी तरह के मीट की दुकानों को बंद करा दिया गया है। जबकि नगर के जिले में अन्य स्थानों पर मुर्गा, मछली व बकरे की मीट की दुकानों का संचालन हो रहा है। कुछ संगठनों के विरोध के चलते सभी प्रकार की मीट की दुकानों का संचालन बंद है। उनके पास व्यापार का यही एकमात्र साधन है। लगभग एक माह से दुकानों का संचालन बंद होने परिवार भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। उन्होंने डीएम से मांग करते हुए कहा कि नगर में कम से कम बकरा, मुर्गा और मछली के मीट की दुकानों के संचालन की अनुमति दी जाए। ताकि वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें।





