जालौन के इस बीआरसी में हुआ मेडिकल असेसमेंट कैम्प का आयोजन,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में बुधवार को समेकित शिक्षा अभियान के अंतर्गत बीआरसी भिटारा में मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में दिव्यांग बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण कर प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी की गई।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशानुसार आयोजित कैंप का संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी के निर्देशन तथा जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शिवदीन चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया। कैंप में कुल 57 दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण हुआ। कैंप में मेडिकल टीम के सदस्य डॉ. शक्ति मिश्रा, डॉ. बी.पी. सिंह, डॉ. अर्चना विश्वास तथा डॉ. सूची वर्मा ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी दिव्यांगता का आकलन किया। परीक्षण के आधार पर पात्र बच्चों के प्रमाण पत्र जारी करने की संस्तुति की गई, जिससे उन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी के नेतृत्व में स्पेशल एजुकेटर जगत सिंह पाल, ईश्वर चंद्रपाल, दीपक पांडे, संदीप दीक्षित, नीरज पांचाल, अंकित सिंह, ब्रह्मानंद राजपूत, मनीष कुमार, वर्षा बिश्नोई तथा कपूरी देवी ने बच्चों के पंजीकरण, दस्तावेजों के सत्यापन और परीक्षण प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा, छात्रवृत्ति, सहायक उपकरण तथा अन्य सरकारी सुविधाओं से जोड़ना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि पात्र बच्चे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।