उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन की यह मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में देवनगर चौराहे के सुंदरीकरण के बाद वहां नगर की महिला शासिका व का्रंतिकारी ताईबाई की प्रतिमा लगाने जाने को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
नगर के प्रवेश द्वार देवनगर चौराहे के सुंदरीकरण के बाद वहां नगर की महिला क्रांतिकारी ताईबाई की प्रतिमा लगाये जाने की मांग लगातार चल रही है। महिला शासिका ताईबाई की मूर्ति लगाए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा के नेतृत्व में के नेतृत्व में शिक्षक शिवम माहेश्वरी, अंकित कुमार, संतोष कुमार, देवेंद्र द्विवेदी, शिवम शरणम पांडेय, आलोक याज्ञिक, योगेश पचौरी, अशोक कुमार, बृजेंद्र सिंह आदि ने एसडीएम विनय मौर्य को ज्ञापन सौंपकर बताया कि देवनगर चौराहे पर जालौन की गौरव प्रथम क्रांतिकारी महिला शासिका ताई बाई की प्रतिमा लगवाई जाए। बताया कि एतिहासिक नगर जालौन की प्रथम महिला शासिका व क्रांतिकारी वीरांगना ताई बाई रहीं। जिन्होंने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से लोहा लिया। नगर के लिए उन्होंने सर्वाेच्च बलिदान दिया। नगर की अंतिम शासिका और बिना भय के शासन किए जाने से नगर के लोगों का उनसे बहुत लगाव है। ऐसे में जनता के सम्मान के लिये उनकी प्रतिमा को देव नगर चौराहे पर स्थापित करके उन्हें उचित सम्मान दिलाया जाए। जिससे नगर की जनता को अपने नगर की वीरांगना पर गर्व महसूस हो और आने वाली पीढियां उन्हें याद रख सकें।

Leave a Comment