(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)
Jalaun news today ।जालौन नगर में मानसिक रूप से कमजोर प्रपोत्र के दो दिन से लापता होने की सूचना पीड़ित बाबा ने कोतवाली में दी है। पुलिस युवक किशोर की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कछोरन निवासी ठाकुरदास बाथम ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र राजकुमार की मृत्यु हो चुकी है। राजकुमार का 17 वर्षीय बेटा सोमिल बाथम मानसिक रूप से कमजोर है। अक्सर चीजों को समझ नहीं पाता है। सोमवार को सोमिल घर से बाहर निकल गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित बाबा ने प्रपोत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है। बाबा की तहरीर पर पुलिस किशोर की तलाश कर रही है। उधर, अमखेड़ा निवासी मंगलसिंह ने पुलिस को बताया कि वह सुबह कपड़े की फेरी लगाने गया था। घर पर पत्नी व बच्चे थे। जब वह दोपहर में फेरी से वापस लौटा तो जेवर व 20 हजार रुपये नगद लेकर कहीं चली गई थी। काफी तलाशने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रंगों के पर्व होली के विज्ञापन पर विशेष छूट सम्पर्क : 9415795867,





