रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में एमएल कांवेंट स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। मेधावियों को शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
एमएल कांवेंट स्कूल में विद्यालय के प्रतिभावान छात्रों को उनकी पूरे वर्ष की कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीता गुप्ता ने की और मुख्य अतिथि डॉक्टर सीपी गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों की यह सफलता उनकी एकाग्रता और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। बच्चों को आगे भी मेहनत करने की प्रेरणा दी। प्रबंध निदेशक गौरव गुप्ता ने और कार्यक्रम अध्यक्ष नीता गुप्ता ने सभी सफल विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे शिक्षकों का कड़ा परिश्रम और अभिभावकों का विश्वास है। बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन कर आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। परीक्षाफल घोषणा में प्लेग्रुप में सोम, नर्सरी में प्रतिका, एलकेजी में लकी, यूकेजी में क्रिश, कक्षा एक में मनु, कक्षा दो में हर्षा, कक्षा तीन में गोपालजी, कचार में जानवी यादव, कक्षा पांच में अनन्या, कक्षा छह में विशाल सिंह, कक्षा सात में कामाक्षा, कक्षा आठ में भव्या, कक्षा नौ में सोम्या एवं कक्षा 11 में गौरी गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पहले पंांच स्थानों पर आने वाले मेधावियों को शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजू महतेले, धर्मेंद्र सुहाने, अनिल गुप्ता, विनय गुप्ता, माधव व्यास, मंगल सिंह चौहान, औसाफ अंसारी, सौरभ खरे और दीपक खरे आदि मौजूद रहे।





