जालौन में गेस्ट हाउस के बाहर से बाइक ले उड़े शातिर,,मामला दर्ज, जांच शुरू

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में शादी समारोह में आए एक व्यक्ति की बाइक गेस्ट हाउस के बाहर से अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। पीड़ित वाहन स्वामी की सूचना पर पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर निवासी कलीम ने पुलिस को बताया कि रविवार को उनके रिश्तेदार के यहां शादी समारोह का आयोजन था। जिसमें शामिल होने के लिए वह बाइक से चुर्खी रोड स्थित अक्षदा गार्डन गेस्ट हाउस में आया। गेस्ट हाउस के बाहर बाइक खड़ी करके वह अंदर खाना खाने के लिए चला गया। तभी किसी अज्ञात चोर ने गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली। कुछ समय बाद जब वह वापस आया तो बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पिता के साथ बाजार गई युवती हुई लापता,तलाश शुरू

जालौन। पिता के साथ बाजार सामान खरीदने गई युवती बाजार से लापता हो गई। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को अपनी 20 वर्षीय बेटी के साथ बाजार में खरीदारी करने आए थे। बाजार में सामान खरीदने के बाद वह सब्जी खरीदने लगे। इस दौरान उनकी बेटी सब्जी मंडी के पास ही स्थित एक सराफा की दुकान के पास खड़ी हो गई। जब वह सब्जी लेकर वापस बेटी के पास पहुंचे तो वह गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला। सभी नाते रिश्तेदारों और संबंधियों के यहां पूछतांछ करने के बाद भी उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। पिता ने बताया कि बेटी के पास मोबाइल भी है लेकिन वह भी स्विच ऑफ जा रहा है। पिता ने बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।