जालौन में एंटी रोमियो की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कोतवाली में तैनात एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेस-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने युवतियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और उनके अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वहीं सार्वजनिक स्थानों और चाय-गुटखा की दुकानों पर मौजूद युवकों से पूछताछ कर उनके नाम-पते भी नोट किए गए।
नगर के विभिन्न स्थानों पर चलाए गए जागरूकता अभियान में महिला चौकी प्रभारी मधु देवी के साथ प्रकांक्षा, रागिनी आदि ने स्कूलों और असपास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूलों और चाय, पान की दुकानों के पास खड़े युवाओं से उनके नाम पते नोट किए गए और आइंदा बिना किसी काम के खड़े होने से मना किया गया। वहीं, टीम ने विभिन्न स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या अन्य समस्या होने पर तुरंत पुलिस और हेल्पलाइन सेवाओं की मदद लें। उन्होंने महिलाओं को वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अभियान के दौरान टीम ने बालिकाओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने, सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने और अनजान लोगों से ऑनलाइन बातचीत में सतर्कता बरतने की सलाह दी। साथ ही शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105