जालौन की मिशन शक्ति टीम ने दूर कराए पति पत्नी के बीच उपजे मतभेद,, रहने को साथ हुए राजी

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में चुर्खीबाल मोहल्ला निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर दाम्पत्य जीवन से वंचित करने, आत्महत्या की धमकी देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया, जिसके बाद दोनों पक्ष साथ रहने को राजी हो गए।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीवाल निवासी अमित द्विवेदी ने पुलिस को शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 4 दिसम्बर 2017 को चुर्खीबाल निवासी रागिनी के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि विवाह के कुछ वर्षों बाद पत्नी के व्यवहार में परिवर्तन आ गया, वह घर में कलह करने लगी और दाम्पत्य सुख से वंचित करने लगी। रोकने-टोकने पर आए दिन आत्महत्या करने की धमकी देती है। मामला मिशन शक्ति टीम के पास पहुंचा तो टीम ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर समझाया जिसके बाद दोनों पक्ष साथ रहने को राजी हो गए।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105