रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में सार्वजनिक प्याऊ से पानी भरने पर पड़ोसी ने महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रावतान निवासी कुमकुम ने पुलिस को बताया कि उसके मोहल्ले में सार्वजनिक प्याऊ लगा हुआ है। जिससे मोहल्ले के लोग पानी भरते हैं। आरोप लगाया कि मंगलवार की शाम वह प्याऊ से पानी भर रही थी। तभी उसके पड़ोसी विमलेश कुमार वहां आए और उसे पानी भरने से रोकने लगे। जब उसने कारण पूछा तो उन्होंने गाली, गलौज शुरू कर दी। मना करने पर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।






