रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाए जाने वाले वट सावित्री पूजा अथवा बरगदाई पूजा में महिलाओं ने बरगद के पेड़ों पर धागा बांधकर पति की लंबी उम्र की कामना की।
शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखा और बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर पूजा-अर्चना कर अपने पति के दीर्घायु की मंगल कामना की। पंडित देवेंद्र दीक्षित ने बताया कि इस दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लौटाने के लिए यमराज को भी विवश कर दिया था। बरगद के पेड़ के नीचे ही सावित्री ने अपने पति सत्यवान को पुनर्जीवित कराया था। तब से सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री के दिन बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। इस व्रत के दिन सत्यवान-सावित्री कथा को भी पढ़ा और सुना जाता है। महिलाओं ने नगर के मोहल्ला चौधरयाना में श्रीकृष्ण मंदिर, चुर्खी रोड स्थित एक मंदिर व उत्सव गृह के सामने, उरई रोड स्थित श्रीवीर हनुमान बालाजी मंदिर, उरगांव रोड स्थित महाविद्यालय के पास स्थित मंदिरों व आसपास मोहल्ले में लगे बरगद के नीचे पहुंचकर वट सावित्री पूजा में धूप और घी का दीप जलाकर की। वृ़क्ष पर लाल कलावा बांधकर, सुहाग का समान, कच्चा सूत, चना आदि को बरगद पर चढ़कार उसके तने के चारों ओर 108 बार धागे को बांधकर पति की लंबी उम्र की कामना की।





