भागवत कथा के पांचवे दिन भक्तों ने सुनी श्रीकृष्ण बाल लीला व गोवर्धन पूजा की कथा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के भदवा गांव में आयोजित भागवत कथा में पांचवे दिन श्रीकृष्ण बाल लीला और गोवर्धन पूजा का वर्णन किया।
आयोजित भागवत कथा में कथा व्यास पंडित अशोक शास्त्री ने कहा कि बालक कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थी कि प्रतिदिन तुम माखन चुरा के खाया करते हो, तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया। कहा कि भगवान कृष्ण अपनी सखाओं और गोप-ग्वालों के साथ गोवर्धन पर्वत पर गए थे। वहां पर गोपिकाएं 56 प्रकार का भोजन रखकर नाच गाने के साथ उत्सव मना रही थीं। कृष्ण के पूछने पर उन्होंने बताया कि आज के ही दिन देवों के स्वामी इंद्र का पूजन होता है। इसे इंद्रोज यज्ञ कहते हैं। इससे प्रसन्न होकर इंद्र व्रज में वर्षा करते हैं, जिससे प्रचुर अन्न पैदा होता है। भगवान कृष्ण ने कहा कि इंद्र में क्या शक्ति है। उनसे अधिक शक्तिशाली तो हमारा गोवर्धन पर्वत है। इसके कारण ही वर्षा होती है, अतरू हमें इंद्र से बलवान गोवर्धन की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा कालिया मान मर्दन की कथा का भी वर्णन किया गया। इस मौके पर परीक्षित रमा देवी, सत्यप्रकाश निरंजन, विजय शंकर, चंद्रमोहन, श्याम मोहन, अनिल निरंजन, राकेश, विश्वजीत, सुमन निरंजन, पुष्पा, ज्योत्स्ना, रिंकी आदि मौजूद रहे।