रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में अवैध रूप से बेचने के लिए ले जा रहे 19 क्वार्टर सहित एक व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कोतवाली में तैनात एसआई रामकिशोर को सूचना मिली कि सारंगपुर रोड के पास एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सारंगपुर निवासी संदिग्ध संतोष उर्फ सिकंदर को रोककर जब उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें से 20 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पूछतांछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह अवैध रूप से शराब बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई ने की आंदोलन की घोषणा, यह बताई वजह
जालौन। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई ने लेखा अधिकारी कार्यालय में लंबित चयन वेतनमान फिक्सेशन, चयन वेतनमान एरियर एवं वेतन एरियर से संबंधित समस्याओं को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा है कि अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए किसी भी प्रकार का सुविधा शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।
संघ के ब्लॉक अध्यक्ष लालजी पाठक एवं ब्लॉक मंत्री राघवेंद्र निरंजन ने बताया कि जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री के साथ वार्ता के बात निर्णय लिया गया है कि लेखा अधिकारी कार्यालय में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के विरोध में क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। यह प्रतीकात्मक क्रमिक अनशन प्रत्येक कार्य दिवस में विद्यालय समय उपरांत अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि इस माह के वेतन के साथ लंबित चयन वेतनमान, फिक्सेशन, वेतन कटौती के एरियर चयन बेतनमान के एरियर का भुगतान नहीं किया जाता हैं तो यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक जनपद के सभी शिक्षकों की चयन वेतनमान फिक्सेशन, एरियर भुगतान एवं अन्य लंबित समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता। शिक्षक संघ ने सभी शिक्षक साथियों से आंदोलन में सहयोग और सहभागिता की अपील की है।







