रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान वृंदावन से चोरी हुई स्कूटी के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। आरोपी पर पहले से ही विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
बुधवार की सुबह कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, एसआई शिवम सेंगर की टीम बंगरा रोड पर छेपुला के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बंगरा की ओर से आ रहे एक स्कूटी को रोककर जब चालक से उसके कागजात मंागे तो वह नहीं दिखा सका। जब पुलिस ने सख्ती से पूछतांछ की तो उसने बताया कि उसने वृंदावन से स्कूटी चोरी की थी। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लेकर मोहल्ला खटीकान निवासी आरोपी इलियास को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के इलियास शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ जालौन, औरैया और कोंच थानों में चोरी, लूट, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस गौवध निवारण अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं। शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया।







