जालौन में यात्री कर अधिकारी ने चलाया चेकिंग अभियान,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में यात्री कर अधिकारी आनंद राय ने अपनी टीम के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग अभियान के दौरान अधिकारियों ने ऑटो रिक्शा और अन्य व्यावसायिक वाहनों को रोककर उनकी फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। जिन वाहनों के दस्तावेज पूर्ण पाए गए, उन्हें आवश्यक हिदायत देकर रवाना कर दिया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन कर चल रहे दो ऑटो का चलान कर उन्हें कोतवाली में खड़ा कराया गया। यात्री कर अधिकारी आनंद राय ने बताया कि उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे समय-समय पर अपने वाहनों की फिटनेस कराएं और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।