जालौन के मेन चौराहे पर बने प्रतीक्षालय में बैठने की व्यवस्था न होने से परेशान यात्री,अधिकारियों से की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के प्रवेश द्वार देवनगर चौराहे पर यात्रियों को बैठने के लिए प्रतीक्षालय बना हुआ है। प्रतीक्षालय में साफ-सफाई न होने व बैठने की व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। लोगों को खड़े रहकर बस का इंतज़ार करना पड़ रहा है।
नगर के प्रमुख देवनगर चौराहे से यात्री यात्रा करने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम व प्राइवेट बसों में बैठते हैं तथा बसों का इंतज़ार करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए देवनगर चौराहे पर क्षेत्र पंचायत कार्यालय के बगल में प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था। इसमें लोगों को बैठने के लिए कुर्सीयां लगाई थी और बगल में पानी के लिए टंकी लगाई गई थी। प्रतीक्षालय के बगल में पेयजल के लिए लगाई गई टंकी दो वर्ष से गायब है, जिससे पीने के पानी की दिक्कत होने लगी थी। फिर भी लोग कुर्सियों पर बैठकर बस का इंतज़ार कर लेते थे। अब प्रतीक्षालय में लगी चार कुर्सियों में दो कुर्सी टूट चुकी है। सिर्फ दो कुर्सी शेष रह गयी है। हालांकि कुछ दूरी पर नगर पालिका द्वारा चुर्खी रोड पर वाटर कूलर लगवा दिया गया है। लेकिन प्रतीक्षालय में यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सी की व्यवस्था न होने और फर्श पर फैली गंदगी के कारण राहगीरों को प्रतीक्षालय का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यात्रियों ने प्रतीक्षालय में व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने की मांग डीएम से की है।