जालौन के इस विकासखंड क्षेत्र में बदहाल सड़क से परेशान हैं लोग,कीचड़ से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, लोगों ने की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन क्षेत्र में विकासखंड कुठौंद के ग्राम खेरा कनार, पोस्ट शेखपुर अहीर, जनपद जालौन में सड़क की हालत बेहद खराब होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद गांव की कच्ची सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और पानी भर गया है। ऐसे में स्कूली बच्चों को इसी रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है।

कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जा रहे बच्चे

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों और राहगीरों को भी आवागमन में दिक्कत होती है। कीचड़ में फिसलने का खतरा बना रहता है। तस्वीर में भी स्कूली बच्चे कीचड़ भरे रास्ते से गुजरते दिखाई दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से गांव की सड़क का शीघ्र निर्माण अथवा पक्की सड़क कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क बनने से स्कूली बच्चों सहित पूरे गांव के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105