रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन में मोहल्ले के कुछ लोगों द्वारा नालियों पर पत्थर रखकर नालियों को बंद किए जाने की शिकायत पीड़ित मोहल्लेवासी ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर की है।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला रापटगंज निवासी दिनेश लोहिया ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके मोहल्ले में स्थित एक स्कूल के पास मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने नालियों को बंद कर रखा है। वहीं कुछ स्थान पर नालियों पर पत्थर रखकर उसे जाम कर दिया गया है। इस समय बारिश का मौसम चल रहा है। नालियां जाम होने से जरा सी बारिश में मोहल्ले में जलभराव हो जाता है और नालियों का पानी घरों में घुसने लगता है। इससे मोहल्ले के लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। अतिक्रमणकारियों को यदि नालियां खोलने के लिए कहा जाता है तो वह झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित ने एसडीएम से नालियों को अतिक्रमणमुक्त कराने बंद नालियों को खुलवाने की मांग की है।
पैतृक जमीन बंटवारे को लेकर पिता ने बेटे पर लगाया अभद्रता का आरोप
जालौन। पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता के साथ अभ्रदता कर दी। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सूरजपुरा निवासी जगराम ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अजय कुमार पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद करता रहता है। उन्होंने कई बार समझाया कि समय आने पर वह बंटवारा कर देंगे। लेकिन वह बंटवारे को लेकर अक्सर उग्र हो जाता है। आरोप लगाया कि शुक्रवार की सुबह वह बंटवारे को लेकर विवाद कर रहा था, जब उन्होंने रोका तो अभद्रता करते हुए गाली, गलौज कर दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।



