15 से 20 मिनट तक आसमान में दिखा प्रकृति का अद्भुत नजारा
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Orai / jalaun news today । प्रकृति के रंग भी कितने अजीब होते हैं यह कब और किस रूप में सामने आए कुछ कहा नहीं जा सकता परंपरागत ढंग से यदि कुछ होता है तो उसे लोग सहजता के साथ स्वीकार कर लेते हैं किंतु परंपरा से हटकर यदि प्रकृति अपना रूप दिखलाती है तो लोगों में कोतुहलता का होना स्वाभाविक ही है । मंगलवार की दोपहर देर आसमान में पश्चिम की ओर जाते सूर्य देव अपनी रश्मियां पूर्णता बिखेरे हुए थे कि अचानक उत्तर पूर्व की दिशा से चली तेज हवा के साथ यकायक उमड़ी बदली ने उस वक्त तेज बारिश और ओलो की ताबड़तोड़ बरसात कर दी जब पश्चिम की दिशा में निकले सूर्यदेव अपने धूप के तेवर दिखला रहे थे कुल मिलाकर प्रकृति का यह अजीबोगरीब मंजर देखकर लोग हैरान रह गए। हालांकि यह स्थिति यहां नगर क्षेत्र में तो 15 से 20 मिनट के दरमियान रही लेकिन इसने लोगों की कौतुहलता बढ़ा दी।

बीते कुछ दिनों से मौसम की तब्दीली का असर स्पष्ट तौर पर दिखलाई देने लगा था सुबह से निकले सूर्यदेव दोपहर तक अपनी पूरी शिद्दत के साथ इस बात की गवाही देने लगे थे कि अब सर्दी को रुखसत करने का मौका आ गया है और जल्दी ही गर्मी दस्तक देने जा रही है । फिलहाल तापमान को लेकर तो अब भी यही स्थितियां बनी हुई है लेकिन मंगलवार की दोपहर को यकायक तेज धूप के बीच विपरीत दिशा से आई तेज हवा और बादलों की आमद ने तेज बारिश के बीच ओलो की धमा चैकड़ी मचा दी। लगभग 4 बजे जैसे ही घर के बाहर तेज बारिश और ओलो के गिरने की ताबड़तोड़ आवाज आई वैसे ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए लोग इस बात से हैरान थे कि एक और सूर्य देव पश्चिम की दिशा में अपनी तेज धूप के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं तो वही उत्तर पूरब की दिशा से आई हुई बदली ने तेज बारिश और ओलो की बौछार करके इस बात को साबित कर दिया कि हम भी कुछ कम नहीं है । अच्छी बात यह रही की तेज बारिश और ओलों की यह स्थिति 15 से 20 मिनट के दौरान ही बंद हो गई और लोगों ने राहत की सांस ली नगर क्षेत्र में तो ओला पानी बारिश से फिलहाल नुकसान की आशंका नहीं जताई जा रही है लेकिन यदि ग्रामीण अंचलों में इस बारिश और ओलावृष्टि में इजाफा हुआ होगा तो निश्चित ही इसका किसानों की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ने की आशंका से बचा नहीं जा सकता है। यह भी बताते चलें कि मौसम का यह रंग जो मंगलवार की दोपहर के बाद लोगों ने देखा वह बेहद ही अचंभित कर देने वाला था आसमान में निकली तेज धूप, तेज हवा, तेज बारिश और तेज आवाज के साथ गिरते ओलो को देखकर हर कोई अचरज किए बिना ना रह सका।
ओला बारिश से प्रभावित किसानों की सूची बनवाने के निर्देश
मंगलवार की दोपहर नगर सहित जनपद के कई क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि और तेज बारिश के चलते जिला प्रशासन ने पीड़ित प्रभावित किसानों की सूची बनाए जाने के दिशा निर्देश दिए हैं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार ने इस दिशा में समस्त उप जिलाधिकारी को दिशा निर्देश देते हुए स्पष्ट किया है कि बारिश और ओलावृष्टि से जहां-जहां भी किसानों की फसलों के नुकसान होने की संभावनाएं बनी हुई है उन क्षेत्रों में संबंधित प्रभावित किसानों की सूची तैयार कराई जाए और उसे शीघ्र ही मुख्यालय भेजी जाए ताकि प्रभावित किसानों को उनके होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए चिन्हित किया जा सके।
Contact for Advertisement : 9415795867






