रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन विकास खंड के ग्राम औरेखी में नमांमि गंगे परियोजना के तहत पानी की टंकी के निर्माण के साथ पाइपलाइन डाली जा चुकी है ।पाइपलाइन डलने के बाद भी गांव के कुछ हिस्सों में पानी नहीं पहुंच रहा है। पानी न पहुंचने के कारण आसपास के वाशिंदें पानी के लिए परेशान रहे हैं।
ग्राम पंचायत औरेखी में दो वर्ष पूर्व नमांमि गंगे परियोजना के तहत डाली गयी पाइपलाइन से जलापूर्ति शुरू हो गयी है। गांव में डाली गयी पाइपलाइन को ठीक से ढंग से नयी डाला गयी है।पानी मांग के अनुसार पाइपलाइन नहीं डाली गयी जिससे गांव में पानी का प्रेसर नहीं आ रहा है। गढ़ी के किनारे व साला मंदिर के आसपास पानी पहुंच नहीं रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रत्यावेदन देकर बताया कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत ठेकेदार व इंजीनियर से की किन्तु समस्या का समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पानी की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नमांमि गंगे को मामले के समाधान कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी को दिये प्रत्यावेदन में महेश सिंह, हरिश्चंद्र, रामबाबू, महेन्द्र, अर्जुन, नारायणदास, छोटे लाल, महेंद्र प्रताप, रामगोपाल, परशुराम आदि ने हस्ताक्षर किये हैं।







