(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । घर बैठे शिकायत का निस्तारण करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण ने शिकायती पत्र डीएम को भेजा है। जिसके माध्यम से ग्रामीण ने शिकायत का उचित निस्तारण करने की मांग की है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गजेंद्र सिंह सेंगर ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर लिखा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर गांव में स्थित खेल के मैदान में घास फूस हटाने और गड्ढे भराने की मांग की थी। ताकि गांव की खेल प्रतिभाएं इस मैदान का उपयोग कर अपनी खेल प्रतिभा को निखार सकें। इस शिकायत के निस्तारण में बिना मौके पर जाए और खेल के मैदान में कार्य कराए ही पहली बार 30 अक्टूबर 2023 को और दूसरी बार 30 दिसंबर 2023 को बीडीओ ने निस्तारण आख्या के माध्यम से अवगत कराया ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि खेल के मैदान में झाड़ियों की साफ सफाई करा दी गई है और गड्ढों को भर दिया गया है। जबकि हकीकत यह है कि अब तक खेल के मैदान में कोई कार्य किया ही नहीं गया है। खेल के मैदान में जहां तहां गड्ढे और घास उगी हुई है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि खेल के मैदान की जांच कराकर वहां गड्ढे भराई का कार्य कराया जाए और शिकायत का उचित निस्तारण किया जाए।





