परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाल रहे ब्राह्मण महासभा और पुलिस के बीच झड़प,, पुलिस प्रशासन ने नही दी अनुमति

आपका अपना पेपर

Lucknow news today । यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को परशुराम जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाल रहे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि ब्राह्मण महासभा के लोग इंदिरा नगर के मुंशी पुलिया से दारुलशफा तक शोभा यात्रा निकल रहे थे मगर पुलिस प्रशासन ने उन्हें यह यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद भी ब्राह्मण महासभा के लोगों की पुलिस से झड़प हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्राह्मण महासभा के द्वारा निकाली जा रही इस शोभा यात्रा में प्रदेश में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और मंत्री दयाशंकर सिंह समेत कई अन्य गणमान्य लोगों को आना था मगर वह नहीं आए। फिलहाल पुलिस ने उन्हें नहीं निकालने दी।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार आज परशुराम जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी बड़े स्तर से मुंशी पुलिया से दारुलशफा तक शोभायात्रा की शुरुआत की थी ।बअखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा के संबंध में बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन ने ब्राह्मण महासभा के लोगों को यह यात्रा निकालने की अनुमति नहीं प्रदान की थी और इसके बाद भी वह लोग यात्रा निकालने के लिए आगे बढ़ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस यात्रा में महिलाएं फरसा लेकर आगे चल रही थी। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने इस शोभायात्रा को निकालने की अनुमति नहीं दी।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत कई अन्य को होना था शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज लखनऊ में निकाली जा रही इस शोभा यात्रा में यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पूर्व डीजीपी विजय कुमार और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह शामिल होने वाले थे । बताया जा रहा है कि जब उनको इस बात की जानकारी मिली कि पुलिस प्रशासन ने इस यात्रा को निकालने की अनुमति नहीं दी है इसके बाद डिप्टी सीएम समेत कोई भी गणमान्य वहां नहीं पहुंचा।

अध्यक्ष ने कही यह बात

पुलिस प्रशासन द्वारा शोभा यात्रा को न निकलने देने के बाद ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन ब्राह्मण विरोधी है और वह लोग प्रभु परशुराम की शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकालने जा रहे थे मगर उनको परमिशन नहीं दी गई पुलिस इसके पीछे की वजह भी नहीं बता रही है।

एसीपी ने कही यह बात

इस यात्रा के संबंध में इंदिरा नगर एसीपी ने कहा कि यह यात्रा परंपरागत यात्रा नहीं थी और इसी वजह से इस यात्रा को निकालने की परमिशन नहीं दी गई थी।

Leave a Comment