
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन में पेट्रोल पंप पर पहुंचे व्यक्ति ने पेट्रोल पंप पर हंगामा किया। मना करने पर वहां तैनात दलित सेल्समैन के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर तमंचे से जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल टैंक पर तैनात छिरिया सलेमपुर निवाासी सेल्समेन सौरभ कुमार दोहरे ने पुलिस को बताया कि पेट्रोल टैंक पर रविवार की दोपहर करीब दो बजे गांव का ही शिवम जादौन पेट्रोल पंप पर आया और कम पेट्रोल डालने का आरोप लगाकर उसके साथ गाली-गलौज हंगामा कर मारपीट करने लगा। घटना के समय पंप मालिक दीपेंद्र नगायच और उनके पिता अखिलेश नगायच भी थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह खुद को बचाने के लिए ऑफिस के अंदर चला गया तो आरोपी भी पीछे से अंदर घुस आया और जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की। कुछ देर बाद तमंचा लेकर आया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में देखी जा सकती है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल ने आरोपी शिवम को को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




