जालौन में शादी समारोह के दौरान गायब हुई दो महिलाओं की पायल,,जांच में जुटी पुलिस,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के बंगरा मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह के दौरान एक बच्ची समेत दो महिलाओं की चांदी की पायल चोरी हो गई। पीड़ित महिलाओं ने पायल चोरी होने की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार निवासी चंद्रशेखर की पुत्री का विवाह बंगरा मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस से हो रहा था। शादी समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदार आए थे। जयमाल के बाद रिश्तेदार गेस्ट हाउस में ही सो गए। चाचा की बेटी की शादी में शामिल होने आई शांतिनगर उरई निवासी नीतू व उनकी पुत्री नित्या एवं मामा की बेटी की शादी में शामिल होने आई हरीपुरा निवासी शिवांगी ने पुलिस को बताया कि रात में सोते समय किसी ने उनके पैरों से पायल चोरी कर ली। आरोप लगाया कि पायल निकालते समय करीब छह वर्षीय बेटी की नींद खुल गई और उसने दो युवकों को पायल निकालते हुए देखा है। पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105