जालौन में रंगबाजी को मारपीट,,पुलिस ने शुरू की जांच

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन के चुर्खी रोड पर संचालित ठिकाना कैफे पर रंगबाजी को लेकर आधा दर्जन युवकों ने ग्राहक व वेटर के साथ गाली, गलौज कर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं कैफे में तोड़फोड़ भी की। कैफे संचालक ने मारपीट की सूचना कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर के चुर्खी रोड संचालित ठिकाना कैफे के संचालक पुनीत मुदगल ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की दोपहर में वह कैफे में नहीं था किसी काम के चलते कैफे के बाहर गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे नगर के ही लगभग आधा दर्जन युवक कैफे में आए और कैफे में पहले से मौजूद एक ग्राहक व कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए गाली, गलौज शुरू कर दी। जब स्टाफ ने मना किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान एक महिला ग्राहक भी मौजूद थी उसे भी असहजता का सामना करना पड़ा। मारपीट के बाद सभी युवक कैफे के सामान और कुर्सियों को तोड़ फोड़कर वहां से भाग गए। तोड़फोड़ के बाद सभी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर क्राइम विवेक मौर्य ने बताया कि सूचना मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।