जालौन में तहसीलदार की अध्यक्षता में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन,

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुए थाना समाधान दिवस में मात्र दो फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
तहसीलदार अभिनव द्विवेदी की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस में मात्र दो ही फरियादी पहुंचे। जिसमें राजस्व से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे ग्राम कैंथ के प्रधान राघवेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि उनके गांव के ही कुछ लोगों ने सरकारी जमीन का सीमांकन तोड़ दिया है। उन्होंने सीमांकन की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। एक शिकायत पुलिस विभाग से संबंधित दर्ज हुई। लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। तहसीलदार ने दोनों शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी कोतवाल लालबाबू मिश्रा, एसएसआई संजय कुमार यति, सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी आदि रहे।