रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में शराब के नशे में परिषदीय विद्य़ालय में पहुंचकर अभद्रता करने की शिकायत प्रधानाध्यापक ने कोतवाली में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहचूरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह यादव पिंटू ने पुलिस को बताया कि विद्यालय में बच्चे शांतिपूर्वक पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव का ही युवक योगेंद्र सिंह शराब के नशे में विद्यालय आया और अभद्रता करने लगा। जब उसे रोकने का प्रयास किया तो गाली, गलौज शुरू कर दी। उन्होंने व गांव के लोगों ने समझाने के प्रयास किया फिर भी वह नहीं माना और परेशान करता रहा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शांतिभग की कार्रवाई की है।






