Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जालौन के बालाजी बस्ती में निकाली गई प्रभात फेरी,,,

Prabhat Pheri was taken out in Balaji Basti of Jalaun.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । भगवान श्रीराम लंबी प्रतीक्षा के बाद जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। उनके मंदिर में विराजमान होने को लेकर खुशी व उल्लास का माहौल है। शुक्रवार को किन्नर गुरु रेखा और समन्वयक विशाल माली के नेतृत्व में बालाजी बस्ती में प्रभातफेरी निकाली और राम धुन गाई।
अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। जन जन के प्रिय श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्साह है और लगातार धार्मिक कार्यक्रम जारी हैं। नगर में प्रभात फेरी निकालकर लोगों को आमंत्रण दिया जा रहा है और घरों और मंदिरों में 22 जनवरी को दीपावली की तरह मनाने की अपील की जा रही है। शुक्रवार को बालाजी बस्ती में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में किन्नर गुरु रेखा एवं समन्वयक विशाल माली के नेतृत्व में सह समन्वयक सुशील माली, अनुराग तिवारी, मानवेंद्र परिहार, सुशील तिवारी, विजय वर्मा, कपिल सोनी, शिवराम महाजन, नीरज तोमर, मनीष सोनी, बीनू गुप्ता, सावन परिहार, शैलेंद्र विश्वकर्मा, मनमोहन राजपूत, नीरज बाथम आदि ने प्रभात फेरी निकाली और रामधुन गाई।

Leave a Comment