जालौन नगर में शुरू हुई गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां,, बनाई गई रूपरेखा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में सद्गुरू कबीर विज्ञान आश्रम में गुरू पर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें पर्व की रूपरेखा बनाई गई।
नगर के मोहल्ला नया खंडेराव स्थित सद्गुरू कबीर विज्ञान आश्रम में 28 जुलाई को 31वां गुरू पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर आश्रम परिसर में आयोजित बैठक में अध्यक्ष बृजकिशोर ने कहा कि गुरू पूर्णिमा के अवसर पर आश्रम में संत सम्मेलन का आयोजन कराया जाएगा। जिसमें 28 जुलाई को बाहर से आने वाले संतजनों के प्रवचन होंगे। प्रवचन के बाद सत्संग का आयोजन होगा। रात में भजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अगले दिन 29 जुलाई को सुबह छह बजे से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह 10 बजे आरती होगी। दोपहर दो बजे से भंडारे का आयोजन होगा और संतों की विदाई होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने उपस्थितजनों से उन्हें सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने की अपील की। इस मौके पर महंत गुरूप्रसाद दास साहेब, पुजारी सुदरदास साहेब आदि रहे।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। विज्ञापन,खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105